मुसहरी टोला में अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने तीन खोखा किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
मुसहरी टोला में अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने तीन खोखा किया बरामद

मुसहरी टोला में अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने तीन खोखा किया बरामद

विज्ञापन

बिहारीगंज.बिहारीगंज नगर पंचायत अंतर्गत मुसहरी टोला वार्ड 13 में रविवार की देर संध्या गोलीबारी की गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा व दो बाइक बरामद किया. घटना के संबंध में मुसहरी टोला वार्ड 13 निवासी शिवु ऋषिदेव के पुत्र अमित ऋषिदेव ने कहा कि मधुकरचक निवासी छोटू यादव 10 लोगों के साथ उसके घर पहुंचा. सभी लोग उसके साथ मारपीट की और शराब बेचने को लेकर दबाव बनाने लगा. विरोध करने पर आरोपितों ने जान मारने की नीयत से गोलीबारी की. अमित ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वह और उसके परिजन वहां से भागे. इधर, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जायेगा. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन