मारपीट के वजह से हुई मौत मामले में दो गिरफ्तार

मारपीट के वजह से हुई मौत मामले में दो गिरफ्तार
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रमानी में मारपीट के वजह से हुई मौत मामले में दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गत दिनों मौत मामले में मृतक अमर कुमार के पिता अमोल धामिन ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के अनुसार मृतक के पिता रमानी टोला वार्ड संख्या सात निवासी ने बताया कि उसके बेटे की मौत मारपीट के वजह से हुई है. इस कांड में 10 लोग सहित अन्य को नामजद किया गया है, जिसमें ऊषा देवी और हरेराम पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में पूर्व में प्रस्तुत कर दिया था. वहीं सोमवार को रमानी टोला वार्ड संख्या सात निवासी दीपक कुमार उर्फ पिकु पासवान व सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया है.
एक अन्य वारंटी गिरफ्तार
एक अन्य वारंटी लरहा वार्ड नौ निवासी अमर ऋषिदेव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










