दुर्घटना में अधेड़ जख्मी इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 11 Dec 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में अधेड़ जख्मी इलाज के दौरान हुई मौत

मधेपुरा : आलमनगर प्रखंड के बजराहा के ब्रह्मज्ञानी टोला के वार्ड सात निवासी कैलाश मिस्त्री की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार कैलाश मिस्त्री घर से मजदूरी करने जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित बाइक चालक से उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मोटरसाइकिल चालक भी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : आलमनगर प्रखंड के बजराहा के ब्रह्मज्ञानी टोला के वार्ड सात निवासी कैलाश मिस्त्री की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार कैलाश मिस्त्री घर से मजदूरी करने जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित बाइक चालक से उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मोटरसाइकिल चालक भी जख्मी हो गया. वहीं दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया.

जहां स्तिथि नाजुक के कारण दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं मोटरसाइकिल चालक की स्थिति नाजुक के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वही कैलाश मिस्त्री की इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन