ePaper

दुस्साहस : दारोगा को मारी गोली, गंभीर

Updated at : 01 Nov 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
दुस्साहस : दारोगा को मारी गोली, गंभीर

मधेपुरा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला घायल एएसआइ मधेपुरा रेफर, एक अपराधी धराया मुरलीगंज (मधेपुरा) : डाकपाल की हत्या के बाद गुरुवार को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिसमें मुरलीगंज थाने में कार्यरत एएसआइ श्यामदेव ठाकुर को गोली लग […]

विज्ञापन
मधेपुरा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला

घायल एएसआइ मधेपुरा रेफर, एक अपराधी धराया
मुरलीगंज (मधेपुरा) : डाकपाल की हत्या के बाद गुरुवार को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिसमें मुरलीगंज थाने में कार्यरत एएसआइ श्यामदेव ठाकुर को गोली लग गयी. इन्हें इलाज के लिए मधेपुरा में भर्ती कराया गया है़
बुधवार की शाम मुरलीगंज प्रखंड में डाकपाल संजीव कुमार सुमन की हत्या कर दी गयी थी़ इसमें शामिल हत्यारों का लोकेशन हरिपुर कला में मिला़ इसी आधार पर पुलिस छापेमारी करने निकली़ इस दौरान नवीन चौक के पास मचान पर बैठे चार पांच व्यक्तियों को देखकर एएसआइ रुके और उनकी तलाशी के लिए जैसे ही आगे बढ़े अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. इसके बाद हथियार छोड़ कर अपराधी भाग गये, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक अपराधी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने दबोचा

नालंदा में डीएसपी की गाड़ी पर पथराव
हिलसा (नालंदा). हिलसा-चिकसौरा-बांस बिगहा सड़क पर रेडी गांव के पास असामाजिक तत्वों ने डीएसपी की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें डीएसपी एवं उनका चालक बचा. हमले के दौरान डीएसपी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस इस मामले में एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि लोकाइन नदी पर बुधवार की देर शाम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस दौरान डीएसपी मोहम्मद इम्तियाज अहमद दल-बल के साथ पहुंचे थे.
मोतिहारी में पुलिसकर्मियों पर हमला कर आरोपित को भगाया
मधुबन (मोतिहारी) : नोनिया टोली में दहेज उत्पीड़न के आरोपित सीआरपीएफ जवान विजय प्रकाश को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर ग्रामीण व परिजनों ने हमला कर दिया. इसके बाद गिरफ्तार आरोपित जवान को भगा दिया. इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई.
ग्रामीणों ने चौकीदार चमन कुमार को लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने आरोपित जवान को भगाने वाले उसके भाई विनय प्रकाश को गिरफ्तार किया है. मामले में एएसआइ कल्याण कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुिलस ने आरोपित के परिजन को िहरासत में िलया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन