बाल शोषण रोकने के लिए सबों को होना होगा जागरूक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा : झल्लू बापू सभागार में गुरुवार को बाल यौन शोषण को रोकने के लिए जिला के वकील व डॉक्टरों की बैठक हुई, जिसका मूल उद्देश सभी प्रकार के बाल शोषण को रोकने के लिए सबको जागरूक करना है. ताकि बाल शोषण प्रतिबंधित हो. कार्यक्रम में मौजूद वर्ल्ड विजन इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर दीपक कुमार […]
विज्ञापन
मधेपुरा : झल्लू बापू सभागार में गुरुवार को बाल यौन शोषण को रोकने के लिए जिला के वकील व डॉक्टरों की बैठक हुई, जिसका मूल उद्देश सभी प्रकार के बाल शोषण को रोकने के लिए सबको जागरूक करना है. ताकि बाल शोषण प्रतिबंधित हो. कार्यक्रम में मौजूद वर्ल्ड विजन इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर दीपक कुमार नायक ने सभी मुख्य अतिथि व गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया.
दीपक कुमार नायक ने वर्ल्ड विजन इंडिया के बारे में बताया कि यह संगठन पिछले 65 वर्षों से भारत में काम कर रहा है. जमीनी स्तर पर अपने कार्यक्रमों के माध्यम से हम भारत के 123 जिलों में 6252 समुदायों में 26 लाख बच्चे तक पहुंचने के लिए काम करते हैं. बिहार के 11 जिलों में अभी काम चल रहा है, जिसमें मधेपुरा भी एक है.
वर्ल्ड विजन इंडिया धर्म, जाति या लिंग की परवाह किये बिना सभी लोगों का सेवा करता है. इस कार्यक्रम में कैंपेनिंग ऑफिसर वर्ल्ड विजन इंडिया के डॉक्टर आनंद देव सिंह व जिला अधिवक्ता संघ के प्रमुख संजीव कुमार व जिला मुख्यालय के तमाम डॉक्टर व अधिवक्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










