छठीं इंटर स्कूल स्पेलिंग बी चैंपियनशिप अगस्त में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2019 8:08 AM
विज्ञापन
मधेपुरा : राज मैनजमेंट द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष अगस्त में किया जायेगा. इसके लिए सोमवार को प्रतियोगिता का पोस्टर, प्रोस्पेक्टस व परीक्षा प्रपत्र टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य सह आयोजन अध्यक्ष डा केपी यादव, आयोजन सचिव सावंत कुमार रवि व प्रतियोगिता की समन्वयक सोनी राज द्वारा जारी […]
विज्ञापन
मधेपुरा : राज मैनजमेंट द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष अगस्त में किया जायेगा. इसके लिए सोमवार को प्रतियोगिता का पोस्टर, प्रोस्पेक्टस व परीक्षा प्रपत्र टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य सह आयोजन अध्यक्ष डा केपी यादव, आयोजन सचिव सावंत कुमार रवि व प्रतियोगिता की समन्वयक सोनी राज द्वारा जारी किया गया.
राज मैनेजमेंट के सचिव सावंत कुमार रवि ने बताया कि इस वर्ष छठीं इंटर स्कूल स्पेलिंग बी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे वर्ग प्रथम से 10 वीं तक के छात्र अपने कोटिनुसार भाग ले सकते है.
जिसमे वर्ग प्रथम के लिए कीडोज-1, द्वितीय के लिए कीडोज-2, तृतीय व चतुर्थ के लिए सब-जूनियर, पांचवीं व छठीं के लिए जूनियर, सातवीं व आठवीं के लिए सीनियर और नवमी व 10 वीं के लिए सुपर-सीनियर कोटि निर्धारित की गई है. इस प्रतियोगिता की परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा चार व 18 अगस्त को आयोजित होगी. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दो परीक्षा केंद्र टी पी कॉलेज व बीएल हाई स्कूल मुरलीगंज बनाया गया है. प्रारंभिक परीक्षा में चयनित छात्र ही मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे तथा प्रत्येक कोटियों के मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण टॉप 20 छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा.
इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार तथा सर्वाधिक प्रतिभागियों वाले विद्यालय को भी विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. प्रारंभिक परीक्षा में 40 अंको की लिखित परीक्षा व मुख्य परीक्षा में 15 अंकों की लिखित व पांच अंकों के मौखिक प्रश्न पूछे जाएंगे. इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










