मधेपुरा व सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश ने लालू पर कसा तंज, कहा, सत्ता मिलने पर भ्रष्टाचार करने वाले को जेल जाना ही पड़ेगा

Updated at : 21 Apr 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा व सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश ने लालू पर कसा तंज, कहा, सत्ता मिलने पर भ्रष्टाचार करने वाले को जेल जाना ही पड़ेगा

गम्हरिया/घैलाढ़/बिहारीगंज (मधेपुरा)/सहरसा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधेपुरा के गम्हरिया, घैलाढ़, बिहारीगंज और सहरसा के सोनवर्षा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. मधेपुरा के गम्हरिया में सीएम ने लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उस पर केस चलेगा और वह सलाखों के पीछे ही रहेगा. इसमें अपवाद कोई […]

विज्ञापन

गम्हरिया/घैलाढ़/बिहारीगंज (मधेपुरा)/सहरसा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधेपुरा के गम्हरिया, घैलाढ़, बिहारीगंज और सहरसा के सोनवर्षा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. मधेपुरा के गम्हरिया में सीएम ने लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उस पर केस चलेगा और वह सलाखों के पीछे ही रहेगा. इसमें अपवाद कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में मदरसा शिक्षकों की पिटाई की गयी थी, लेकिन मैंने उनको सम्मान दिया. उन्होंने कहा कि सेवा ही हमारा धर्म है.

उन्होंने ने कहा हमारे शासनकाल में लोगों भयमुक्त होकर रह रहे हैं. लोग जिस संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं, उसी के तहत न्यायपालिका आता है. न्यायपालिका ने लालू प्रसाद यादव को जेल भेजा है, जो लोग न्यायपालिका के फैसले को किसी की साजिश बताते हैं, वे संविधान की रक्षा कैसे कर सकते हैं. इसके बाद उन्होंने घेलाढ़ व बिहारीगंज में सभा की.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद पर जवाब देकर पाक को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. वहीं, सहरसा के सोनवर्षा में उन्होंने कहा कि हमारा मकसद न्याय के साथ विकास और हर तबके के लोगों को उत्थान करना है. सभी समुदाय और सभी वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है और इसका परिणाम आपके सामने है. परिवारवाद में बेटा, बेटी और अपने लिए ही सोचते हैं. लेकिन मेरे लिए पूरे राज्य की जनता एक परिवार है. उन्होंने कहा कि लोग बिना काम किये ही सत्ता चाहते हैं, यह तो पाप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन