बिजली विभाग मतदाताओं को कर रहे जागरूक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा के बिजली विभाग में अपने बिल पर ‘मधेपुरा मतदान करे’ का मोहर लगाकर लोगों से मतदान करने की अपील की है. जिसमें में मतदान की तिथि 23 अप्रैल भी अंकित है. यह बिजली विभाग मधेपुरा के तरफ से उठाया गया एक अनोखी व सराहनीय कदम है. इससे मतदाता के जागरूकता के साथ-साथ […]
विज्ञापन
मधेपुरा : मधेपुरा के बिजली विभाग में अपने बिल पर ‘मधेपुरा मतदान करे’ का मोहर लगाकर लोगों से मतदान करने की अपील की है. जिसमें में मतदान की तिथि 23 अप्रैल भी अंकित है. यह बिजली विभाग मधेपुरा के तरफ से उठाया गया एक अनोखी व सराहनीय कदम है. इससे मतदाता के जागरूकता के साथ-साथ समाज में एक अच्छा संदेश भी जायेगा.
शत-प्रतिशत मतदान के लिए बिजली विभाग अपने मासिक बिल व अन्य प्राप्ति रसीद पर स्पेशल मुहर लगाकर वोट देने अपील कर रहा है. बता दें कि जिले के करीब हर घर बिजली कनेक्शन होने के कारण सभी घरों में बिजली विभाग के वोट देने की अपील की मुहर लगी बिल पहुंच रही है.
विभाग द्वारा जागरूकता के लिए स्पेशल मुहर बनवाया गया है. इस बाबत कनीय अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिल या प्राप्ति रसीद पर 23 अप्रैल को मतदान करने का संदेश मुहर लगाकर हर घर पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










