प्रतिदिन सुबह होते ही सेल्फी के माध्यम से भेजी जाती है जानकारी
Updated at : 15 Mar 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन

खैरा : जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए जिला पुलिस ने सेल्फी अटेंडेंस के तहत जिलेभर के पुलिसकर्मियों की तस्वीर मंगानी शुरू की है. इस क्रम में में प्रतिदिन ओडी ड्यूटी, गश्ती दल, दिवा गश्ती सहित थानाध्यक्ष, सैप जवान, बीएमपी व महिला पुलिस बल के जवान जो सुबह के वक्त ड्यूटी पर तैनात […]
विज्ञापन
खैरा : जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए जिला पुलिस ने सेल्फी अटेंडेंस के तहत जिलेभर के पुलिसकर्मियों की तस्वीर मंगानी शुरू की है. इस क्रम में में प्रतिदिन ओडी ड्यूटी, गश्ती दल, दिवा गश्ती सहित थानाध्यक्ष, सैप जवान, बीएमपी व महिला पुलिस बल के जवान जो सुबह के वक्त ड्यूटी पर तैनात होते हैं, उनकी तस्वीर खींचकर जिला पुलिस मुख्यालय को भेज दी जाती है. इसके बाद सभी पुलिसकर्मी लगातार अपने काम में लग जाते हैं.
इसे लेकर खैरा थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि इसके पीछे का उद्देश्य यही है कि जो पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात होते हैं, वह अपनी उपस्थिति तकनीकी माध्यम से भी पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करा देते हैं. उन्होंने कहा कि कई लोगों की शिकायत रहती थी कि पुलिस अपनी ड्यूटी के वक्त लापरवाही बरती है, जिससे बचने को लेकर यह कदम उठाया गया है.
उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बनी रहती है तथा जिले के वरीय पदाधिकारियों को इस बात का भी पता रहता है कि अमुक थाने में कौन से पदाधिकारी किस ड्यूटी पर तैनात हैं. बताते चलें कि प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे तस्वीर खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से जिले के वरीय पदाधिकारियों तथा पुलिस मुख्यालय को वह तस्वीर भेज दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




