मधेपुरा : लूटपाट के विरोध पर चलती ट्रेन से यात्री को नीचे फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

मुरलीगंज (मधेपुरा) : मुरलीगंज थाने के पकिलपार निवासी प्रभाष कुमार यादव के साथ कोशी एक्सप्रेस से अपने घर मुरलीगंज आने के दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ चलती ट्रेन में लूटपाट किया और विरोध करने पर चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया. मिली जानकारी के अनुसार प्रभाष कुमार यादव पूर्णिया से मुरलीगंज […]
विज्ञापन
मुरलीगंज (मधेपुरा) : मुरलीगंज थाने के पकिलपार निवासी प्रभाष कुमार यादव के साथ कोशी एक्सप्रेस से अपने घर मुरलीगंज आने के दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ चलती ट्रेन में लूटपाट किया और विरोध करने पर चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया.
मिली जानकारी के अनुसार प्रभाष कुमार यादव पूर्णिया से मुरलीगंज की ओर कोसी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. इसी दौरान डब्बे में कुछ अज्ञात अपराधियों ने पूर्णिया से ट्रेन खुलने पर लूटपाट करने लगा. विरोध करने पर अपराधियों ने सरसी स्टेशन से आगे नहर के समीप चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया.
प्रभाष को गहरी चोट लगी है. उसे पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों द्वारा बताया गया कि स्थिति काफी गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि प्रभाष के बेहतर इलाज के न्यूरो हॉस्पिटल ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




