आंगनबाड़ी केंद्र पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण

त्रिवेणीगंज : शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर आमसभा आयोजित की गयी. इसमें पोषक क्षेत्र के वयस्क महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया. इसमें पोषक क्षेत्र के लाभुक, अंकेक्षण समिति के सभी सदस्य व अभिभावकों ने भाग लिया. लतौना उत्तर पंचायत के केंद्र संख्या 46 निपैनिया में वार्ड सदस्य सुचेन साह की […]
त्रिवेणीगंज : शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर आमसभा आयोजित की गयी. इसमें पोषक क्षेत्र के वयस्क महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया. इसमें पोषक क्षेत्र के लाभुक, अंकेक्षण समिति के सभी सदस्य व अभिभावकों ने भाग लिया.
लतौना उत्तर पंचायत के केंद्र संख्या 46 निपैनिया में वार्ड सदस्य सुचेन साह की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया पूरी की गयी. अंकेक्षण समिति के सदस्य के बीच आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन की नियमितता, बच्चों की उपस्थिति, लाभार्थी को टीएचआर एवं दवा की आपूर्ति, टीकाकरण, पोषण, कुपोषण की संख्या एवं वजन, स्कूल पूर्व शिक्षा एवं क्रियाशीलता की समीक्षा की गयी. मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूपम रानी, सुनील कुमार, कल्पना देवी, शंभु रजक, गणोश कुमार, गुलाब देवी, गीता देवी, शिबू पासवान, महावीर पासवान, शत्रुघA प्रसाद चौधरी समेत षोषक क्षेत्र के दर्जनों लाभुक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




