चकमा देकर भाग रही तेज रफ्तार कार का पुलिस ने किया पीछा और तभी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2018 9:00 PM
मधेपुरा : बिहारमें मधेपुराकेपुरैनी में रविवार की सुबह 10 बजे चौसा थाना को गुप्त सूचना मिली की भागलपुर जिले की ओर से एक मारूती आल्टो कार में शराब का जखीरा जा रहा है. सूचना पाकर चौसा थाना पुलिस ने चौसा थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल एवं एसआई सच्चिदानंद सिंह एवं पुलिस बल के साथ चौसा बस्ती के […]
मधेपुरा : बिहारमें मधेपुराकेपुरैनी में रविवार की सुबह 10 बजे चौसा थाना को गुप्त सूचना मिली की भागलपुर जिले की ओर से एक मारूती आल्टो कार में शराब का जखीरा जा रहा है. सूचना पाकर चौसा थाना पुलिस ने चौसा थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल एवं एसआई सच्चिदानंद सिंह एवं पुलिस बल के साथ चौसा बस्ती के समीप वाहन जांच करने लगे. इसी क्रम मे मारूती आल्टो कार तेज रफ्तार में आयी और चकमा देकर तेज रफ्तार में भाग निकली. चौसा पुलिस ने पीछा किया और जगह-जगह सड़क को जाम करने का सूचना दिया. लेकिन, चौसा थाना क्षेत्र से निकलने मे सफल रहा. चौसा पुलिस स्कार्पियो से पीछा करती रही और इसी क्रम में पुरैनी पुलिस को भी सूचना दी गयी.
पुरैनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने आननफानन मे अपने दल-बल के साथ पुरैनी के अंबेडकर चौक को जाम कर दिया. लेकिन, गाड़ी के रफ्तार ने उस जाम को भी चकमा दे दिया और भाग निकला. तब पुरैनी पुलिस और चौसा पुलिस दोनों पीछा करने लगी. अंबेडकर चौक से महज एक किलोमीटर दूर जाकर आल्टो कार गड्ढे में पलट गयी. लेकिन, सड़क पर उड़ते धुल के गुबाड़ के वजह से प्रशासन को कुछ पता न चल सका की गाड़ी किधर गयी. जब सड़क से धूल हटी तो गाड़ी सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में गिरी हुई पायी गयी और जब तक प्रशासन गाड़ी तक पहुंचती गाड़ी पर सवार कुल चार में से दो व्यक्ति भाग निकलने में सफल रहे. वहीं गाड़ी में भारी मात्रा में शराब सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उधर, घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ उदाकिशुनगंज सीपी यादव पुरैनी थाना पहुंचकर फिलहाल मामले के अनुसंधान मे जुट गये है. इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया की कार से 1260 पाउच देशी मसालेदार शराब बरामद हुई है. जबकि, कार से एक चालक भर्राही थाना क्षेत्र के सकरपुरा निवासी मुकेश कुमार उम्र 22 एवं सहरसा जिले के बैजनाथपुर निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.वहीं दो अन्य भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में पता चला कि झारखंड के दुमका से ये लोग शराब का कारोबार करते हैं. वही से शराब लेकर भर्राही थानाक्षेत्र जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










