मधुराम प्लस टू विद्यालय ग्वालपाड़ा में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू

मधुराम प्लस टू विद्यालय ग्वालपाड़ा में 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू
ग्वालपाड़ा.
मधुराम प्लस टू विद्यालय, ग्वालपाड़ा में सोमवार से इंटरमीडिएट 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी. यह जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है, जो छात्र-छात्रा इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उन्हें आगे दिक्कत होगी.परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार अनल ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में शिक्षक निरंजन कुमार, पवन कुमार यादव, रीतेश कुमार झा, नीरज कुमार, अंकेश कुमार, बिनोद कुमार बिट्टू, राजकुमार रंजन, अनूप कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार, मो इकबाल, शिक्षिकाएं नंदनी कुमारी, जुली कुमारी, किरण कुमारी, शिवरानी कुमारी,, मनोज कुमार वर्मा, लिपिक मो चांद आलम, परिचारी किरण कुमारी, रिंकू देवी आदि ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में अपनी-अपनी भूमिका निभाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










