पांचवें दिन भी बंद रहा मुरलीगंज बाजार

मुरलीगंज : मुरलीगंज बाजार लगातार पांच सितंबर से बंद है. बंद की आंच बढ़ कर मीरगंज पहुंच गयी है. हालांकि जिला प्रशासन ने पहल करते हुए शनिवार को वरीय अधिकारियों ने प्रखंड परिसर स्थिति मनरेगा भवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स इस्टर्न जोन के प्रतिनिधियों व उपद्रव के दौरान पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार सभी 26 लोगों […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज बाजार लगातार पांच सितंबर से बंद है. बंद की आंच बढ़ कर मीरगंज पहुंच गयी है. हालांकि जिला प्रशासन ने पहल करते हुए शनिवार को वरीय अधिकारियों ने प्रखंड परिसर स्थिति मनरेगा भवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स इस्टर्न जोन के प्रतिनिधियों व उपद्रव के दौरान पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार सभी 26 लोगों के परिजनों के साथ बैठक की.
बैठक में मुरलीगंज के मुख्य पार्षद श्वेत कमल व स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी शामिल हुए. जेल भेजे गये बच्चों के अभिभावकों ने अपनी-अपनी व्यथा डीडीसी मिथिलेश कुमार, एसडीएम सदर संजय कुमार निराला, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के समक्ष रखी. सबों ने अनुरोध किया कि बच्चों को कानूनी प्रक्रिया उपरांत छोड़ दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




