रस्सी का फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

घैलाढ़ : थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत वार्ड नौ में विवाहिता अंजन देवी ने गुरुवार को रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर घैलाढ़ पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही पुलिस ने मृतिका के पति पवन सादा को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना लाया. […]
विज्ञापन
घैलाढ़ : थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत वार्ड नौ में विवाहिता अंजन देवी ने गुरुवार को रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर घैलाढ़ पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वही पुलिस ने मृतिका के पति पवन सादा को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना लाया. मृतिका के पिता मुरलीगंज थाना के पोखराम निवासी लक्षमण सादा ने पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया कि मेरी बेटी अंजन ने खुद गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीण व परिजनों ने बताया कि पवन सादा मजदूरी के लिए प्रदेश जाने वाला था.
इसी दौरान अंजन ने बच्चे को मारा. इसी पर पवन ने अंजन को डांट फटकार लगाते हुए बच्चे को आगे से नहीं मारने की हिदायत दी. उसके बाद अंजन ने घर का दरवाजा लगाकर आत्महत्या कर ली. थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. मृतिका के पिता से फर्द बयान लेकर कार्रवाई की गयी है. वहीं मृतिका के पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




