खराब मशीनों को कराया जा रहा दुरुस्त

मधेपुरा : प्रभात खबर में आपने कहा और हमने किया अभियान के तहत प्रकाशित खबर पर सदर अस्पताल प्रशासन हरकत में आयी और महीनों से खराब सीवीसी मशीन को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी. मंगलवार को सीवीसी मशीन को दुरुस्त करने के लिए टेक्निशयन को बुलाया गया. सीवीसी मशीन को लगभग दुरुस्त कर […]
मधेपुरा : प्रभात खबर में आपने कहा और हमने किया अभियान के तहत प्रकाशित खबर पर सदर अस्पताल प्रशासन हरकत में आयी और महीनों से खराब सीवीसी मशीन को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी. मंगलवार को सीवीसी मशीन को दुरुस्त करने के लिए टेक्निशयन को बुलाया गया. सीवीसी मशीन को लगभग दुरुस्त कर लिया गया. मशीन से पूर्णत: ब्लड कल्चर समेत अन्य कई महत्वपूर्ण जांच होती है. इसके साथ ही टीसीडीसी प्लेटलेट्, हेमोगलोबीन मरीजों की जांच की जाती है. यह मशीन लंबे समय से खराब थी. तब प्रभात खबर ने पाठकों की राय पर इस मामले 31 जुलाई के अंक में प्रकाशित कर सदर अस्पताल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




