सड़क हादसे में दो की मौत

Published at :29 Jul 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत

अनहोनी . आक्रोशित लोगों ने किया जाम, परेशानी एनएच 106 पर दो अलग-अलग जगहों पर दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी. वहीं कई लोग घायल हो गये.आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. मधेपुरा : सदर […]

विज्ञापन

अनहोनी . आक्रोशित लोगों ने किया जाम, परेशानी

एनएच 106 पर दो अलग-अलग जगहों पर दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी. वहीं कई लोग घायल हो गये.आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया.
मधेपुरा : सदर प्रखंड अंतर्गत भर्राही थाना अंतर्गत एनएच 106 पर मधुबन व भर्राही के बीच मधुबन से भर्राही जा रहे 35 वर्षीय मुकेश मंडल की मौत दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं एक की गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका सदर में उपचार किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी मौत डंपर की ठोकर लगने से हुई है. आक्रोशित में सड़क को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व मुआवजा की मांग की. जानकारी के अनुसार मुकेश मंडल व संजीव मंडल पिता जगदीश मंडल दोनों भाई घर मधुबन वार्ड नंबर चार से खानाखा कर साइकिल से मजदूरी करने भर्राही जा रहा था.
इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे डंपर ने ठोकर मार दी, जिससे मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा. ग्रामीणों ने कहा मुकेश मिलनसार था. मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था. ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर सड़क को जाम कर दिया. सूचना पर सदर बीडीओ दिवाकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचा और जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उनकी बातों को मानने के लिए तैयार नहीं थे. बीडीओ के द्वारा घंटों मशक्कत के उपरांत जाम खत्म करवाया गया. वहीं भर्राही ओपी अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.
ग्वालपाड़ा : थाना क्षेत्र के शाहपुर संथाली टोला के समीप शुक्रवार को ऑटो दुर्घटना में 22 वर्षीय राजा कुमार की मौत हो गयी. वहीं चार लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी हो ग्वालपाड़ा पीएचसी में भरती कराया, जहां ऑटो चालक लखन शर्मा हालत गंभीर होने के कारण मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर दिया. जानकारी के अनुसार शाहपुर संथाली टोला के समीप एक बाइक को साइट देने के क्रम में ऑटो गड्ढे में जा पलटा. ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. वहीं ऑटो चालक लखन शर्मा की हालत गंभीर है. ऑटो में सवार रानी देवी, लाखो देवी, यशोदा देवी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी है.
यशोदा ने बताया कि ऑटो चालक सदर प्रखंड के तुनियाही सुखासन लखन शर्मा उनके दामाद है. अपने ससुराल से पाठा (बकरी का बच्चा) चढ़ाने भद्दी दुर्गापुर भगवती स्थान जा रहे थे. इसी क्रम में शाहपुर संथाली के पास दुर्घटना हुई. भर्राही ओपी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी मृतक 22 वर्षीय राजा कुमार लखन शर्मा के साथ उनके ससुराल गया था. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनंत कुमार लाश को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन