बिजली बिल अधिक आने से उपभोक्ता परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

जीतापुर : सदर प्रखंड अंतर्गत धुरगांव के वार्ड नंबर नौ व दस के बिजली उपभोक्ताओं में अधिक बिजली बिल आने से आक्रोश है. जानकारी के अनुसार धुरगांव के वार्ड नंबर नौ व दस के बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारी सुधार करवाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा बिजली की तार की स्थिति नाजुक है. लो […]
विज्ञापन
जीतापुर : सदर प्रखंड अंतर्गत धुरगांव के वार्ड नंबर नौ व दस के बिजली उपभोक्ताओं में अधिक बिजली बिल आने से आक्रोश है.
जानकारी के अनुसार धुरगांव के वार्ड नंबर नौ व दस के बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारी सुधार करवाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा बिजली की तार की स्थिति नाजुक है. लो वोल्टेज की समस्या से आमजन पीड़ित है. कई बार विभाग को कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. विभाग के द्वारा पांच से दस हजार रुपये का बिल आ रहा है.
आक्रोश व्यक्त कर रहे ग्रामीण अमर यादव, मदन यादव, मंजू देवी, रंजू देवी, मीरा देवी, सीता देवी, सगुन देवी, सीमा देवी, राधेश्याम दास, संजू देवी, प्रभु ऋषिदेव आदि मौजूद थे. बिजली विभाग के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल गलत हो गया है, उसे जल्द सुधार किया जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




