95 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2017 2:25 PM (IST)
विज्ञापन

गम्हरिया : शुक्रवार की सुबह करीब साढे तीन बजे गम्हरिया पोस्ट ऑफिस के पास इंटवा जाने वाली मोड़ के समीप पुलिस ने दो कार्टून में अवैध रूप से ले जा रहे शराब के साथ विक्रेता को गिरफ्तार किया. प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने बताया कि सअनि उपेंद सिंह, सशस्त्र बल हवलदार दशरत […]
विज्ञापन
गम्हरिया : शुक्रवार की सुबह करीब साढे तीन बजे गम्हरिया पोस्ट ऑफिस के पास इंटवा जाने वाली मोड़ के समीप पुलिस ने दो कार्टून में अवैध रूप से ले जा रहे शराब के साथ विक्रेता को गिरफ्तार किया. प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने बताया कि सअनि उपेंद सिंह, सशस्त्र बल हवलदार दशरत चौधरी, सिपाही सुनील कुमार, सुर्दशन राम के साथ रात्रि गश्ती के क्रम में पोस्ट ऑफिस के पास इंटवा जाने वाली मोड़ पर एक मोटर साइकिल पर कार्टून लेकर आ रहा था.
पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल सवार भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ लिया. नाम पूछने पर मो लालो पिता मो गजनवी गम्हरिया बताया. कार्टून की तलासी लेने पर 95 टेट्रा पैक मिला. उसने बताया कि ग्राम बसहा, थाना पिपदा जिला सुपौल के वासी रूपक चौधरी के यहां से लेकर होम डिलीवरी करते हैं. उक्त युवक का सघन तलाशी भी लिया, तो उनके पास दो मोबाइल छह हजार 20 रुपया बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




