अफरोज गिरफ्तार, अपहरण मामले का हुआ पटाक्षेप

वीरपुर : बलुआ ओपी अंतर्गत बिसनपुर पंचायत के ग्राम नाथ बारी वार्ड नंबर 13 से अपहृत एक नवविवाहिता व एक नाबालिग लड़की अपहरण मामले का पटाक्षेप हो गया है. दिल्ली से नवविवाहिता के साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया गया है. एसपी डाॅ कुमार एकले ने वीरपुर थाने में रविवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित […]
वीरपुर : बलुआ ओपी अंतर्गत बिसनपुर पंचायत के ग्राम नाथ बारी वार्ड नंबर 13 से अपहृत एक नवविवाहिता व एक नाबालिग लड़की अपहरण मामले का पटाक्षेप हो गया है. दिल्ली से नवविवाहिता के साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया गया है. एसपी डाॅ कुमार एकले ने वीरपुर थाने में रविवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया कि वे स्वयं इस मामले पर नजर बनाये हुए थे. बरामदगी को ले एक टीम का भी गठन किया गया था. जिसमें वीरपुर के डीएसपी सुधीर कुमार,
त्रिवेणीगंज के डीएसपी चंद्रशेखर प्रसाद, साइबर क्राइम से संबंधित नोडल पदाधिकारी मदन प्रसाद सिंह, बलुआ थानाध्यक्ष संदीप पाल, वीरपुर थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर सुरेश कुमार राम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




