दबंगों ने महादलित परिवारों को पीटा

Published at :09 Jul 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने महादलित परिवारों को पीटा

सड़क पर पानी बहाने को ले हुआ विवाद सभी घायल पूर्व विधायक भूपेन ऋषिदेव के हैं रिश्तेदार मधेपुरा : जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पोखराम परमानंदपुर वार्ड नंबर 11 में शनिवार को सड़क पर अतिक्रमण कर पानी बहाने का विरोध करना महादलित परिवारों को महंगा पड़ा गया. अतिक्रमण कर सड़क पर पानी बहा रहे […]

विज्ञापन

सड़क पर पानी बहाने को ले हुआ विवाद

सभी घायल पूर्व विधायक भूपेन ऋषिदेव के हैं रिश्तेदार
मधेपुरा : जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पोखराम परमानंदपुर वार्ड नंबर 11 में शनिवार को सड़क पर अतिक्रमण कर पानी बहाने का विरोध करना महादलित परिवारों को महंगा पड़ा गया. अतिक्रमण कर सड़क पर पानी बहा रहे दबंगों ने महादलितों की पीटाई कर दी. घटना में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये, जिसका का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस ने घायलों के फर्द बयान पर सात नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार परमानंदपुर वार्ड नंबर 11 में स्थानीय दबंग सड़क पर पानी बहा कर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे थे. शनिवार को उनलोगों ने वहां नये सिरे से बांस का टाट लगाना शुरू कर दिया. इसका महादलित परिवारों ने विराेध किया.
दबीया से काटा कान व नस
महादलित परिवारों ने जब अतिक्रमण का विरोध किया, तो उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस को दिये फर्द बयान में गंगो ऋषिदेव ने कहा कि स्थानीय यशीधर यादव, सदानंद यादव, दशरथ यादव, बीपीन यादव, रवि यादव, अमोद यादव व प्रमोद यादव सहित अन्य ने लाडी लंडा व असहले से लैस होकर मारपीट शुरू कर दी. इसमें उनका पैर टूट गया, वीरेश ऋषिदेव का दबीया से कान काट लिया गया. वहीं अवध ऋषिदेव उनकी पत्नी रीता देवी सहित अन्य का दबीया से प्रहार कर नस काट दिया गया.
अस्पताल पहुंचे विधायक
सिंहेश्वर के विधायक रमेश ऋषिदेव सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से हालचाल लिया. मौके पर विधायक ने चिकित्सकों को निर्देश देते हुये कहा कि घायलों का बेहतर तरीके से इलाज करें. विधायक ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिये. इस घटना में जो भी शामिल है. उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की गयी है. वहीं सदर थाना के एएसआइ बीपी यादव ने घायलों का फर्द बयान दर्ज कर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया और छह लोगों पर अज्ञात कर मामला दर्ज किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन