एसडीओ कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा- तफरी

Published at :07 Jul 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा- तफरी

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा : एसडीओ कार्यालय भवन में गुरुवार को बड़ी हादसा होने से टल गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन के लगभग चार बजे नये भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब सभी दंडाधिकारी अपने-अपने न्यायालय में कोर्ट में थे. अचानक भवन के दूसरे तल्ले पर बिजली कनेक्शन के बोर्ड में धुआं निकलने से […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा : एसडीओ कार्यालय भवन में गुरुवार को बड़ी हादसा होने से टल गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन के लगभग चार बजे नये भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब सभी दंडाधिकारी अपने-अपने न्यायालय में कोर्ट में थे. अचानक भवन के दूसरे तल्ले पर बिजली कनेक्शन के बोर्ड में धुआं निकलने से मूब्बकिलों में अफरा-तफरी मच गयी.

एसडीओ एसजेड हसन कोर्ट में थे. जानकारी मिलने पर बाहर आये तथा अपने आवास से अग्निशमन यंत्र मंगवाकर आग पर काबू पाया. एसडीओ एसजेड हसन के द्वारा उच्च पदाधिकरी को सूचना दी. उन्होंने बताया कि अगर यह घटना रात में होती तो कुछ भी हो सकती थी. बताया जाता है दो – तीन दिन पूर्व भी इस प्रकार की घटना हुई थी.

पशु की मौत पर नहीं मिलता है मुआवजा
कृषि प्रधान इलाके में पशु है आजीविका का साधन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन