मुरलीगंज विद्युत सब स्टेशन के ऑपरेटर निलंबित

Published at :07 Jul 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
मुरलीगंज विद्युत सब स्टेशन के ऑपरेटर निलंबित

बिजली तार गिरने के कारण छह लोगों की हुई थी मौत कार्यालय कर्मी का हुआ तबादला मधेपुरा : बिजली तार गिरने की वजह से मुरलीगंज में मंगलवार को छह लोगों की मौत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने जेइ के बाद ऑपरेटर को निलंबित कर दिया. वहीं मुरलीगंज में कार्यरत विद्युत विभाग के सभी […]

विज्ञापन

बिजली तार गिरने के कारण छह लोगों की हुई थी मौत

कार्यालय कर्मी का हुआ तबादला
मधेपुरा : बिजली तार गिरने की वजह से मुरलीगंज में मंगलवार को छह लोगों की मौत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने जेइ के बाद ऑपरेटर को निलंबित कर दिया. वहीं मुरलीगंज में कार्यरत विद्युत विभाग के सभी कर्मी का तबादला कर दिया गया है. इस बाबत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद तत्काल कनीय अभियंता को निलंबित किया गया था. बुधवार को जांच टीम ने पूरे मामले की जांच की थी. इस दौरान कई बिंदुओं पर जांच टीम द्वारा निर्देश दिया गया. गुरुवार को पावर सब स्टेशन में ऑपरेटर मनोज कुमार ठाकुर निलंबित कर दिया गया. वहीं पावर सब स्टेशन के विनोद कुमार, अमन कुमार व छोटू कुमार का तबादला कर दिया गया है.
गौरतलब है कि मुरलीगंज विद्युत सब स्टेशन के पीछे खेत में 11 हजार वोल्ट तार गिरने से तीन बच्ची समेत छह की मौत हो गयी थी. खेत में मूंग तोड़ने के दौरान बारिश से बचने के लिए सभी एक चदरा के घर में आश्रय लिये हुये थे. इस दौरान तार टूटकर गिर गया. जिसकी चपेट में आने से छह की मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन