बारिश से बचने को टीन शेड के घर में छिपी थीं हाइटेंशन तार गिरा, चपेट में आकर छह की मौत

Published at :05 Jul 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से बचने को टीन शेड के घर में छिपी थीं हाइटेंशन तार गिरा, चपेट में आकर छह की मौत

मृतकों में तीन बच्चियां व तीन महिलाएं मुरलीगंज (मधेपुरा) : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज विद्युत सब स्टेशन के पीछे खेत में मंगलवार की शाम 11 हजार वोल्ट प्रवाहित बिजली का तार गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीन बच्चियाें और तीन महिलाओं की मौत हो गयी. खेत में मूंग तोड़ने के दौरान बारिश से बचने […]

विज्ञापन
मृतकों में तीन बच्चियां व तीन महिलाएं
मुरलीगंज (मधेपुरा) : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज विद्युत सब स्टेशन के पीछे खेत में मंगलवार की शाम 11 हजार वोल्ट प्रवाहित बिजली का तार गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीन बच्चियाें और तीन महिलाओं की मौत हो गयी. खेत में मूंग तोड़ने के दौरान बारिश से बचने के लिए सभी टीन शेड के एक घर में जाकर छिप गयीं, तभी तार टूट कर घर पर गिर गया.
इसके कारण चारों ओर चिनगारी और झनझनाहट की आवाज आयी. सभी घबरा कर बाहर दौड़ीं और तार की चपेट में आ गयीं. घटनास्थल पर ही सभी की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया. सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार
बीडीओ अनुरंजन कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पर पहुंचे, लेकिन लोगों ने शवों को उठने नहीं दिया. उनका कहना था कि घटना के बाद जब विद्युत सब स्टेशन के अधिकारी को तार गिरने की सूचना दी गयी, लेकिन बिजली कर्मियों ने बिजली नहीं काटी. जब तक दोषी कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी और मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक जाम जारी रहेगा. मौके पर नगर पर्षद के मुख्य पार्षद श्वेत कमल उर्फ बौआ जी ने जिला प्रशासन समेत अन्य अधिकारियों से बात कर मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की.
इसके बाद सदर एसडीएम संजय कुमार निराला वहां पहुंचे तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत चार चार लाख देने की घोषणा की. इसके बाद जाम खत्म किया गया. मृतकों में मो नसीम की 13 वर्षीया पुत्री सहिस्ता खातून व आठ वर्षीया रोजी खातून, मो मुअशिल की नाै वर्षीया पुत्री मरजीना खातून, मो जमील की 45 वर्षीया पत्नी सेबून खातून, मो इब्राहिम की पुत्री 25 वर्षीया शकीला खातून व मो खुर्शीद की पत्नी 30 वर्षीया अलीशा खातून शामिल हैं.
चार-चार लाख का मुआवजा
मुख्य पार्षद श्वेत कमल उर्फ बौआ जी ने घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर को दी. मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी से बात की. इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारी हरकत में आये. सभी मृतक के आश्रितों के नाम चार-चार लाख का चेक बनाया गया.
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, चार-चार लाख मुआवजा देने का निर्देश
सीएम नीतीश कुमार ने मधेपुरा में हुए इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया, इसके बाद जिला प्रशासन ने मुआवजे की राशि का भुगतान िकया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन