कटाव निरोधी काम में लायें तेजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. जिले के प्रभारी सचिव ने की बाढ़ से पूर्व तैयारी की समीक्षा जिले के प्रभारी सचिव सह िवत्त िवभाग के सचिव ने समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी की जगह कार्य पर ध्यान दें. मधेपुरा : जिले के प्रभारी सचिव राहुल कुमार सिंह […]
विज्ञापन
निर्देश. जिले के प्रभारी सचिव ने की बाढ़ से पूर्व तैयारी की समीक्षा
जिले के प्रभारी सचिव सह िवत्त िवभाग के सचिव ने समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी की जगह कार्य पर ध्यान दें.
मधेपुरा : जिले के प्रभारी सचिव राहुल कुमार सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें जिले की विधि-व्यवस्था से लेकर विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. बैठक में मुख्य फोकस बाढ़ पूर्व तैयारी पर थी. इस पर गहन समीक्षा की गयी. बिहार सरकार के वित्त विभाग में सचिव राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर अधिकारी वहीं होता है जिसकी नजर और पकड़ सही हो. सभी टीम भावना से काम करें. उन्होंने प्रबंधन की बारीकियों को समझाते हुये कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी की जगह कार्य पर ध्यान दें. वर्षापात अधिक है या कम है. यह सीधे बतायें. तैयारी कैसी है, यह कहें.
बिचड़ा को बचाने के लिए दो करोड़ आवंटित
बैठक में बताया गया कि धान के बिचड़ा को बचाने के लिए बिहार सरकार द्वारा दो करोड़ का आवंटन भेजा गया है. इसके वितरण के लिए सभी अंचल में वर्षापात के डाटा के साथ किसानों की सूची के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया. सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा के दौरान मुरलीगंज में 14 नहर बंद रहने को गंभीरता से लेते हुये कार्यपालक अभियंता को अविलंब इस दिशा में ठोस उपाय करने का निर्देश दिया गया. वहीं पशुपालन विभाग को बाढ़ की पूर्व तैयारी के तहत चारा व दवाई पर्याप्त रूप से उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया. पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया कि संविदा डॉक्टर के एकरारनामा के रिन्यू होने में समय लगने की वजह से डॉक्टरों की कमी होती है.
इस मामले में सरकार के स्तर पर निर्णय की आवश्यकता है. प्रभारी सचिव ने मामले को आगे बढ़ाने की बात कही.
बाढ़ प्रभावित प्रखंडों की हुई समीक्षा
बाढ़ से लगातार प्रभावित होने वाले प्रखंड आलमनगर व चौसा की विशेष समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव को जानकारी दी गयी कि चार सौ टेंट समेत पॉलीथिन सीट समेत नाव नाविक की व्यवस्था दुरूस्त है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के तहत सभी दवा उपलब्ध है. सांप काटने पर इस्तेमाल होने वाली एंटी स्नेक वेनम तथा कुत्ता काटने पर लगने वाली सूई रैबीज उपलब्ध है. आलमनगर सीओ ने बताया कि आलमनगर में दो पंचायत पूर्ण तथा चार पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित रहते हैं. पानी बढ़ना शुरू है, जबकि चौसा में चार पंचायत बाढ़ग्रस्त रहते हैं. 26 जगह पर नाव का परिचालन होता है. इनमें से दो जगह नाव का परिचालन प्रारंभ किया जा चुका है. बैठक में एडीएम मुर्सीद आलम, डीडीसी मिथिलेश कुमार, एसडीएम संजय कुमार निराला, नप के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन, रमण कुमार चौपाल, डीएओ यदुनंदन यादव, एसीएमओ डाॅ शैलेंद्र गुप्ता, एसएफसी के प्रबंधक नौसाद अहमद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




