कुछ दिन पहले ही लगाया गया था तार संवेदक पर काम में गड़बड़ी का आरोप

मुरलीगंज : तेज बारिश के दौरान मुरलीगंज विद्युत सब स्टेशन के पीछे खेत में 11 हजार वोल्ट प्रवाहित हो रहा विद्युत तार गिरने से तीन बच्ची व तीन महिला की मौत हो गयी. अधिकारियों के द्वारा मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपया देने का आश्वासन दिया,लेकिन लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मी […]
मुरलीगंज : तेज बारिश के दौरान मुरलीगंज विद्युत सब स्टेशन के पीछे खेत में 11 हजार वोल्ट प्रवाहित हो रहा विद्युत तार गिरने से तीन बच्ची व तीन महिला की मौत हो गयी. अधिकारियों के द्वारा मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपया देने का आश्वासन दिया,लेकिन लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मी की लापरवाही के कारण लोगों की मौत हुई.
उनके ऊपर कार्रवाई की जाय अन्यथा जाम अनवरत जारी रहेगा. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पहले ही नया विद्युतीकरण किया गया, लेकिन संवेदक के द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं किया गया था. तार लुंज पुज रहने व सही से नहीं लगाने के कारण आज इस तरह की घटना हुई. समय रहते अगर सही से कार्य किया जाता तो इस तरह की घटना नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




