खुले में शौच के अभिशाप से मुक्त होगा नप मधेपुरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

निर्णय. दो अक्तूबर से पहले पूरा होगा शौचालयों निर्माण नगर परिषद मधेपुरा के पूरे क्षेत्र को दो अक्तूबर तक खुले में शौच से मुक्त बनाया जायेगा. इसके लिए हरेक वार्ड में शिविर लगाया जायेगा. नप ने इसको लेकर टीम का गठन कर दिया है. मुख्य पार्षद ने इसे सफल बनाने के लिए सभी पार्षदों से […]
विज्ञापन
निर्णय. दो अक्तूबर से पहले पूरा होगा शौचालयों निर्माण
नगर परिषद मधेपुरा के पूरे क्षेत्र को दो अक्तूबर तक खुले में शौच से मुक्त बनाया जायेगा. इसके लिए हरेक वार्ड में शिविर लगाया जायेगा. नप ने इसको लेकर टीम का गठन कर दिया है. मुख्य पार्षद ने इसे सफल बनाने के लिए सभी पार्षदों से सहयोग की अपील की है.
मधेपुरा : आगामी दो अक्तूबर से पूर्व संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए नप प्रशासन द्वारा दैनिक प्रोग्राम जारी कर दिया गया है. मुख्य पार्षद सुधा यादव द्वारा प्रथम दिन ही निर्देश दिया गया था
कि प्रतिदिन वार्ड स्तर पर कैंप लगा आवेदन लेकर उसे ऑनलाइन करते हुए कार्यादेश दें. कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने बताया कि इस बाबत तीन टीम का गठन कर दिया गया है. प्रत्येक सोमवार को टीम ए वार्ड नंबर एक टीम बी वार्ड नंबर 10 तथा टीम सी वार्ड नंबर 21 से आवेदन प्राप्त करेगी.
वहीं मंगलवार को टीम ए वार्ड नंबर दो व तीन टीम बी वार्ड नंबर 11 व 12 तथा टीम सी वार्ड नंबर 22 की जनता का आवेदन लेगी, जबकि बुधवार को टीम ए वार्ड नंबर चार टीम बी वार्ड नंबर 13, 16, 17 व 18 तथा टीम सी वार्ड नंबर 23 से आवेदन प्राप्त करेगी. गुरुवार को टीम ए वार्ड नंबर पांच व छह टीम बी वार्ड नंबर 14 तथा टीम सी वार्ड नंबर 24 में आवेदन लेगी. शक्रवार को टीम ए वार्ड नंबर सात व आठ टीम बी वार्ड नंबर 15 तथा टीम सी वार्ड नंबर 25 से आवेदन प्राप्त करेगी. शनिवार को टीम ए वार्ड नंबर नौ टीम बी वार्ड नंबर 19 व 20 तथा टीम सी वार्ड नंबर 26 से आवेदन लेगी.
शिविर लगाने के लिए टीम का हुआ गठन: टीम ए में प्राप्त आवेदन की जांच अमीन रविंद्र कुमार करेंगे, जबकि फोटोग्राफी के लिए मानव कुमार कृष्ण, आवेदन ऑनलाइन करने के लिए पवन कुमार हैं. इनके सहयोग में नौशाद आलम व बौकू यादव हैं. टीम बी में अमीन कृष्णानंद साह समेत राजकुमार मंडल सचिदानंद यादव निशा कुमारी रूपेश कुमार हैं. जबकि टीम सी में अमीन राजेंद्र पंडित के साथ गौतम कुमार, अमित आनंद, सादिर आलम,
गौरीशंकर प्रतिनियुक्ति हैं. पीएमयू संयोग मल्लिक व अमित आनंद पर्यवेक्षक बनाये गये हैं.
भूमिहीन परिवारों को भी मिलेगा शौचालय: भूमिहीन परिवारों के लिए भी सरकारी जमीन पर शौचालय बना कर देना है. इस बाबत तीनों टीम में शामिल अमीन को जमीन चिह्नित कर सूचित करने का निर्देश दिया गया है. सरकारी जमीन पर शौचालय बना कर उसकी चाबी संबंधित परिवार को दी जायेगी.
ऑनलाइन होगा आवेदन
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त करने के अगले दिन इसे ऑनलाइन करना है. तीसरे दिन कार्यादेश निर्गत करते हुए चौथे दिन फ़ोटोग्राफी कर पांचवें दिन एडवाइस के माध्यम से खाते में राशि उपलब्ध करा देनी है. इस कार्य की रोजाना मॉनीटरिंग के लिए कार्यपालक पदाधिकारी रोजाना टीम की बैठक करेंगे. मुख्य पार्षद ने सभी वार्ड पार्षद से सहयोग की अपील करते हुए कहा अपने अपने वार्ड को खुले में शौचमुक्त बनाकर मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने में भागीदार हों.
बोलीं मुख्य पार्षद
खुले में शौच से सबसे ज्यादा महिलाओं की अस्मिता प्रभावित होती है. नगर परिषद मधेपुरा में 18 वार्ड पार्षद महिला हैं, लिहाजा इस बार सभी मिल कर खुले में शौच के अभिशाप से नगर परिषद क्षेत्र को मुक्त करेंगे. आगामी दो अक्तूबर तक सभी के सहयोग से इसे पूरा करना है. अगर कहीं भी शौचालय विहीन परिवार को शौचालय मिलने में असुविधा होती है, तो वे अपने वार्ड पार्षद से संपर्क करें. हर वार्ड में दिन तय कर कैंप लगाया जा रहा है.
सुधा कुमारी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, मधेपुरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




