धान के बिचड़े की सिंचाई नलकूप से करें : डीएम

Published at :29 Jun 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
धान के बिचड़े की सिंचाई नलकूप से करें : डीएम

डीएम ने की कृषि टास्क फोर्स की बैठक मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए परिसर के झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को डीएम मो सोहैल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुये डीएम मो सोहैल ने कहा कि सुखाड़ से संबंधित व आकस्मिक फसल के लिए […]

विज्ञापन

डीएम ने की कृषि टास्क फोर्स की बैठक

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए परिसर के झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को डीएम मो सोहैल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुये डीएम मो सोहैल ने कहा कि सुखाड़ से संबंधित व आकस्मिक फसल के लिए कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. सिंचाई सुविधा के लिए जिले में कार्यरत नलकूप से धान बिचड़ा की सिंचाई सुनिश्चित करेंगे. साथ ही नहर के शुरू से अंतिम छोर तक पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया.
पशु पालन विभाग को भी सुखाड़ में पशुचारा के संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गयी. प्रखंड कृषि को धान अच्छादन शत प्रतिशत करने का निदेश दिया. डीएम ने कहा कि किसानों को सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है. कृषि विभाग के कर्मी व अधिकारी समय से किसानों को विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ दें.
सुखाड़ की संभावना को देखते हुए आकस्मिक फसल योजना की सूची तत्काल तैयार करें. डीएओ यदुनंदन प्रसाद यादव को निर्देश देते हुए कहा कि सुखाड़ से संबंधित आकस्मिक फसल योजना की सूची अविलंब तैयार कर लें. प्रखंड स्तर पर फसल बीमा की स्थिति को लेकर चर्चा के दौरान सवाल पूछा गया कि कितने किसानों के फसलों का बीमा किया गया है, इसकी सूची उपलब्ध करायें. कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि जिले में 64 नलकूपों से धान बिचड़ा की सिंचाई की व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित करायें. वहीं खराब पड़े 28 नलकूपों के मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बैठक में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी ओम प्रकाश, जिला कृषि समन्वयक जय कुमार ज्योति, श्याम सुंदर दास, अशोक कुमार चौधरी, यशवंत कुमार, अजीत कुमार, विकाश कुमार, नीतीश कुमार, बादल कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन