अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

सुबह आठ बज कर 15 मिनट पर अदा की नमाज मधेपुरा : जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड़ों में सोमवार को ईद का त्योहार शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया. मुसलिम समुदाय के इस पर्व को लेकर सुबह से पूरे शहर में चहल पहल थी. ईद-उल-फितर के मौके पर मुसलिम भाइयों ने ईदगाह व मसजिदों में […]
विज्ञापन
सुबह आठ बज कर 15 मिनट पर अदा की नमाज
मधेपुरा : जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड़ों में सोमवार को ईद का त्योहार शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया. मुसलिम समुदाय के इस पर्व को लेकर सुबह से पूरे शहर में चहल पहल थी. ईद-उल-फितर के मौके पर मुसलिम भाइयों ने ईदगाह व मसजिदों में नमाज अदा की और अल्लाह से अमन- चैन की दुआ मांगी.
ईदगाह परिसर हजारों की संख्या में मुसलिम भाइयों ने सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर नमाज अदा किये. वहीं नौ बजे जिले के जमा मसजिद में नमाज अदा किये गये. ईदगाह के पास छोटे-छोटे बच्चों ने मेला का जमकर लुप्त उठाया. नमाज संपन्न होने के बाद सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारा का संदेश देते हुए एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाईयां दी. पर्व को लेकर सभी समुदाय के लोग मुसलिम भाइयों के घर पहुंच कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुप्त उठाया. वहीं ईद को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




