जमीनदाता को प्राथमिकता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने कहा नौ सूत्री मांगों पर हुआ है एकरारनामा, जनता की लगेगी मुहर जनता को अधिकार दिलाने के लिए बनी है जनसंघर्ष समिति, अब अधिकार जो मिला है उनसे जनता को अवगत कराने की है जिम्मवारी नौ सूत्री एकरारनामा के आधार पर रविवार से रेल इंजन कारखाना परिसर में स्थानीय मजदूरों का पंजीकरण […]
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने कहा नौ सूत्री मांगों पर हुआ है एकरारनामा, जनता की लगेगी मुहर
जनता को अधिकार दिलाने के लिए बनी है जनसंघर्ष समिति, अब अधिकार जो मिला है उनसे जनता को अवगत कराने की है जिम्मवारी
नौ सूत्री एकरारनामा के आधार पर रविवार से रेल इंजन कारखाना परिसर में स्थानीय मजदूरों का पंजीकरण शुरू
मधेपुरा : मधेपुरा विद्युत रेल इंजन कारखाना निर्माण कार्य में पारदार्शिता, स्थानीय लोगों के लिए हितकारी, किसानों, मजदूरों व नौजवानों के हकों की सुरक्षा के लिए मंगलवार को जनसंघर्ष समिति मधेपुरा के तत्वावधान में कारखाना स्थल के समीप महापंचायत का आयोजन किया जायेगा. पंचायत के माध्यम से जनता को जन संघर्ष समिति व रेल इंजन कारखाना के बीच हुये समझौता की जानकारी दी जायेगी. मुख्य वक्ता आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर है.
जन संघर्ष समिति के संयोजक भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि जनता की मुहर लगनी जरूरी है. जनसंघर्ष समिति जनता के अधिकारों के लिए है. महापंचायत में जनता से ही सभी मुद्दों पर राय विचार होगा. नेताओं ने कहा कि समझौता के बाद बने एकरारनामे में मुख्य मांगों को मान लिये जाने की वजह से अब कारखाना घेराव के बदले होगा एनएच 107 के किनारे चकला चौक के निकट महापंचायत का आयोजन किया गया है.
संघर्ष समिति के नेता जदयू के जिलाध्यक्ष प्रो विजेंद्र नारायण यादव, राजद के जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, माकपा के वरीय नेता गणेश मानव, बसपा नेता बंटी यादव, छात्र राजद के विश्व विद्यालय अध्यक्ष संजीव कुमार, युवा नेता उमेश यादव, शंभू क्रांति, आलोक कुमार मुन्ना, प्रखंड राजद अध्यक्ष तेजनारायण यादव, किसान राजद के जिलाध्यक्ष अमेश यादव आदि नेताओं ने सांसद सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर के प्रति आभार प्रकट किया है.
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह आपदा प्रबंधन मंत्री के पहल से मजदूरों को उनका वह हक मिला. सह संयोजक व विवि छात्र राजद अध्यक्ष संजीव ने कहा कि कारखाना के अधिकारियों ने कहा कि कारखाना में जमीन दाता गांव के मजदूरों को प्राथमिकता दी जायेगी. साथ ही मधेपुरावासी मजदूरों को काम दिया जायेगा. अधिकारियों ने कहा कि जमीन दाता मजदूर तथा मधेपुरावासी मजदूर समेत ट्रैक्टर मालिक के लिए बॉक्स लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




