सिंहेश्वर के अलग-अलग जगहों से दस लाख की हुई चोरी

चोरों ने इस दौरान मुख्य दरवाजा सहित चार गेट का कुंडी काटकर घटना को अंजाम दिया.
सिंहेश्वर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर दो चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इस दोनों चोरी में लगभग दस लाख के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गयी है. पहली चोरी अपने भतीजा के शादी में गए मल्लिक टोला निवासी शिक्षक नवीन कुमार के घर में घटित घटना में लगभग छह लाख की चोरी हुई. इस चोरी में चोरों ने घर के पीछे दिवाल को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने इस दौरान मुख्य दरवाजा सहित चार गेट का कुंडी काटकर घटना को अंजाम दिया. चोरी में मुख्य रूप से छह लाख मूल्य का एलईडी, इनवर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर, बर्तन सेट, इलेक्ट्रिक जग, ब्रीफकेस, पांच भर सोना, 54 हजार नगद सहित अन्य सामान चोरी हुई. पीड़ित ने बताया कि वह अपने भतीजे के शादी में सहरसा गए हुए थे. इस दौरान घटना घटित हो गयी. वहीं दूसरी चोरी रुपौली के कटैया में घटित हुई. इसमें पीड़ित रुपौली कटैया वार्ड सात निवासी रौशन कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि घर से दस पल्ला साड़ी, मंगलसूत्र, मांगटिका, अंगूठी, नेकलेस, पायल एक जोड़ा, बिछिया एक जोड़ा, जितिया दो पिस सभी की कीमत लगभग़ चार लाख सहित 50 हजार नगद की चोरी हुई है. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जानकारी मिली है कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










