पंचतत्व में विलीन हुए कामेश्वर चौपाल, राम मंदिर निर्माण के लिए रखी थी पहली ईंट

Updated:
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में दिलीप जायसवाल

Kameshwar Choupal: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुपौल जिले के कमरैल में हुआ.

विज्ञापन

Kameshwar Choupal: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुपौल जिले के कमरैल लाया गया था. जहां आज दोपहर करीब 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया है. उनके बेटे विद्यानंद विवेक ने उन्हें मुखाग्नि दी है. उनके अंतिम संस्कार में बिहार सरकार के कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शोक व्यक्त

बता दें कि उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और कहा “भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे एक अनन्य रामभक्त थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया था.”

कामेश्वर चौपाल ने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखी थी. जो उस समय की एक ऐतिहासिक घटना थी. वह विश्व हिंदू परिषद के सह संगठन मंत्री के रूप में सक्रिय थे और बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बने थे.

Also Read: सीएम नीतीश ने IGIMS में 500 बेड के नए अस्पताल भवन का किया उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार के सुपौल में जन्मे थे कामेश्वर चौपाल

बता दें कि कामेश्वर चौपाल का जन्म 24 अप्रैल 1956 को बिहार के सुपौल जिले के कमरैल गांव में हुआ था. उन्होंने जेएन कॉलेज, मधुबनी से स्नातक और मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से 1985 में एमए की डिग्री ली थी. राजनीतिक जीवन में भी वे सक्रिय रहे थे. वे 2002 से 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन