Live Updates

Lalu Yadav Heath News Live: पारस अस्पताल से निकले लालू यादव, एयर एंबुलेंस रवाना हुए दिल्ली

Updated at : 06 Jul 2022 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
Lalu Yadav Heath News Live: पारस अस्पताल से निकले लालू यादव, एयर एंबुलेंस रवाना हुए दिल्ली

Lalu Yadav Heath News Live Update: लालू यादव को बुधवार शाम 7 बजे एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली भेजा जाएगा. उनकी स्थिति को देखते हुए अब दिल्ली एम्स में उनका इलाज होगा.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

लालू यादव दिल्ली के लिए हुए रवाना

पटना एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस लालू यादव को लेकर उड़ गयी. लालू यादव का इलाज अब दिल्ली के एम्स में होगा. लालू प्रसाद यादव के साथ बड़ी बेटी मीसा भारती हैं. राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री पहले ही दिल्ली पहुंच गये है.

8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

पारस अस्पताल से निकले लालू यादव, एयर एंबुलेंस रवाना हुए दिल्ली

पटना के पारस अस्पताल से लालू यादव निकल चुके है. पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके है. यहां से एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. लालू यादव के साथ बड़ी बेटी मीसा भारती और तेज प्रताप यादव मौजूद है.

8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

 लालू यादव के फेफड़े में भर गया है पानी

लालू यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके फेफड़े में पानी भर गया है. हालत नाजुक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है.

8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

लालू प्रसाद यादव को दिल्ली ले जाने की तैयारी

लालू प्रसाद यादव को दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू हो गयी है. थोड़ी देर में अस्पताल से रवाना होंगे. लालू परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद है. लालू यादव को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा.

8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार

पटना के पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है. लालू यादव को सांस लेने में दिक्कत की समस्या थी. लालू यादव की तबीयत ठीक है, घबराने की बात नहीं है.

8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा भारती जाएंगी दिल्ली

आज शाम छह बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे. लालू यादव के साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती जाएंगी.

8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

तेजस्वी ने कहा- जरूरत पड़ी तो हम पिता जी को सिंगापुर लेकर जाएंगे

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सेहत में पहले से काफी सुधार है. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाया जा रहा है. अब दिल्ली में ही उनका इलाज चलेगा. लेकिन, अगर जरूरत पड़ी तो हम लालू यादव को सिंगापुर भी लेकर जायेंगे.

8:35 PM. 6 Jul 228:35 PM. 6 Jul

लालू प्रसाद यादव का परिवार दिल्ली के लिए रवाना

लालू प्रसाद यादव का परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया. राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री दिल्ली रवाना हो गये. लालू यादव को एयर एम्बुलेंस से ले जाने की तैयारी शुरू हो गयी है.

3:54 PM. 6 Jul 223:54 PM. 6 Jul

लालू यादव को दिल्ली ले जाने की तैयारी

लालू प्रसाद यादव के लिए मंत्री मंगल पांडेय ने डॉक्टरों से बातचीत की. शाम सात बजे लालू यादव को दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. फिरहाल पटना के पारस अस्पताल के ICU में लालू यादव भर्ती है. लालू यादव की तबीयत फिरहाल स्थिर है.

3:54 PM. 6 Jul 223:54 PM. 6 Jul

सीएम नीतीश कुमार ने कहा-जल्द स्वस्थ होंगे लालू यादव

लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद की तबियत की जानकारी मुझे थी. मैंने अस्पताल में आकर उनके हाल-चाल जाना. उन्होंने कहा कि सरकारी खर्चे पर लालू यादव का इलाज होगा. मुझे पूरा उम्मीद है की लालू यादव जल्द स्वस्थ होंगे.

3:54 PM. 6 Jul 223:54 PM. 6 Jul

लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी यादव का बयान

लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का सेहत अभी स्टेबल है. सभी लोगों का दुआ और प्रार्थना काम आ रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के लोग लालू प्रसाद के लिए चिंतित हैं. प्रधानमंत्री ने भी लालू प्रसाद के स्वस्थ्य की जानकारी ली.

3:54 PM. 6 Jul 223:54 PM. 6 Jul

आज एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली जाएंगे लालू यादव

राजद सुप्रिमो लालू यादव का इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा है. उनकी स्थिति फिरहाल स्थिर है. बता दें कि शनिवार की रात को लालू प्रसाद यादव के अचानक गिर जाने के कारण कंधे की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था. लालू यादव को आज शाम 7 बजे एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली भेजा जाएगा. उनकी स्थिति को देखते हुए अब दिल्ली एम्स में उनका इलाज होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola