सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरौरा में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरौरा में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि रामगढ़ चौक निवासी देवानंद साहू का पुत्र अपनी बाइक से लखीसराय से अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान लखीसराय-रामगढ़ चौक के बीच बिहरौरा के पास एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक के असंतुलित हो जाने से बाइक सहित गिर गया. जिससे बाइक के उसके शरीर पर गिरने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जा रहा है कि विगत 10 दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ चौक थाना की पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










