दरियापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर समुदाय के लिए बना वरदान

Updated:
विज्ञापन

गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र के खुलने से वहां के लोगों को अपने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ समय पर मिल रहा है.

विज्ञापन

समाज के लोगों में स्वास्थ्य चेतना जगा रहा है हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रमिल चुका है राज्य स्तरीय राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) लखीसराय.

जिले के दरियापुर गांव का हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र वहां के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि ये केंद्र गांव के लोगों में स्वास्थ्य चेतना का अलख जगाने का काम कर रहे हैं, ये कहना है सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा का. उन्होंने बताया कि सिर्फ इसी गांव में ही नहीं, बल्कि सभी गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र के खुलने से वहां के लोगों को अपने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ समय पर मिल रहा है. जहां लोगों को पहले स्वास्थ्य परेशानी होने पर मुख्य केंद्र तक पहुंचने में अक्सर देर हो जाया करता था, पर अब उस तरह की परेशानी लोगों में देखने को कम मिल रहा है. बड़हिया रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अन्नू कुमार ने बताया कि दरियापुर हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर मिल रही स्वास्थ्य सुविधा के लिए ही राज्य स्तरीय राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) दिया जा चुका है. साथ ही अभी से ही नेशनल रैंक के लिए भी तैयारी शुरू कर दिया है. इसके लिए दवाओं के भंडारण पर खास ध्यान दिया जा रहा है, वहां मिलने वाली सुविधाओं में आने वाली कमी में भी सुधार लाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं, ताकि दरियापुर ही नहीं बल्कि आस-पास के गांव के लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे.

हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर 121 तरह की दवा है उपलब्ध

हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र की सीएचओ नीरू निगम कहती हैं. दरियापुर हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर अभी कुल 121 प्रकार की दवाई समुदाय के लिए उपलब्ध रहती है. दवा की उपलब्धता में जो कमी है, उसे शीघ्र ही पूरा करने की दिशा में हम सभी कार्य कर रहे हैं. दवा के भंडारण के साथ-साथ साफ-सफाई एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में टीबी के साथ परिवार नियोजन पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है.

हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर इलाज एवं जांच दोनों मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं निम्न हैं :

जिसमें प्रसव पूर्व एएनसी जांच, पांच साल तक के बच्चों की स्वास्थ्य सुविधा, किशोरावस्था स्वास्थ्य सुविधा, परिवार नियोजन, संचारी रोग व गैर संचारी रोग आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन