देसी व विदेशी शराब के साथ दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Mar 2026 6:49 PM
विज्ञापन
उत्पाद थाना पुलिस ने कई इलाकों में चलाये गये सघन जांच अभियान में शराब के साथ दो तस्कर तथा सात शराबी को गिरफ्तार किया, जबकि 83 लीटर अज्ञात विदेशी शराब भी बरामद किया गया
विज्ञापन
अज्ञात अवस्था में रखे 83 लीटर विदेशी शराब भी बरामद
लखीसरायउत्पाद थाना पुलिस ने कई इलाकों में चलाये गये सघन जांच अभियान में शराब के साथ दो तस्कर तथा सात शराबी को गिरफ्तार किया, जबकि 83 लीटर अज्ञात विदेशी शराब भी बरामद किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप 54 तथा किऊल रेलवे पुल के पास से 29.500 लीटर अज्ञात अवस्था में रखे विदेशी शराब बरामद किया गया. जबकि बंशीपुर से दुलार मांझी के पुत्र मदन मांझी को चार लीटर देसी तथा बड़हिया थाना क्षेत्र के कोठारी चौक के पास से सुरेश महतो के पुत्र गौरी शंकर को 7.200 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा बंशीपुर निवासी प्रसाद यादव के पुत्र बालेश्वर यादव, राजो मांझी के पुत्र रंजीत मांझी, योगी मिस्त्री के पुत्र बैजू मिस्त्री व राम अवतार यादव के पुत्र अनिल यादव, हाकिमगंज से कन्हैया चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी, बड़हिया से नाथो चौधरी के पुत्र सचूरी कुमार व लोहिया चौक से बौधू मंडल के पुत्र राजेश कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










