व्याख्याता डॉ रवींद्र कुमार को दी गयी श्रद्धांजलि

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डायट लखीसराय में बुधवार को संस्थान के व्याख्याता डॉ रवींद्र कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
लखीसराय जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डायट लखीसराय में बुधवार को संस्थान के व्याख्याता डॉ रवींद्र कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. स्व. रवींद्र कुमार संस्थान में फाउंडेशन विषय में व्याख्याता पद पर कार्यरत थे. अपने कार्यकाल में अत्यंत कर्मठता के साथ अपने समस्त दायित्वों का निर्वहन स्व.डॉ रवींद्र कुमार द्वारा किया गया. स्व. रविंद्र कुमार संस्थान में प्रशिक्षण प्रभारी के साथ ही कक्षा संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते थे. इनकी कर्मठता, साहस, धैर्य, सहनशीलता, सदा अनुकरणीय रहेगी. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी, व्याख्याता राजेश कुमार, मो. वाशिक, स्मृति राज, डॉ. मनीषा प्रसाद, मधुमिता, विश्वजीत सिंह, प्रगति पल्लवी, सुषमा कुमारी एवं डॉ सुनील कुमार उपस्थित रहे. साथ ही अन्य कर्मियों में मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, रवि कुमार, कुणाल कुमार, उषा देवी, संदीप कुमार एवं एवं सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










