चानन सीएचसी में आशा को एम-आशा ऐप का दिया गया प्रशिक्षण
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

डिजिटल पहल से स्वास्थ्य सेवा की पारदर्शिता और गुणवत्ता में सुधार होगा.
विज्ञापन
आशा को ऐप के माध्यम से मरीज का स्क्रीनिंग व इलाज कराने का जानकारी दिया
चानन. प्रखंड स्थित सीएचसी में मंगलवार को आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर को एम-आशा एप्लीकेशन मॉनिटरिंग के लिए भव्या जिला को-ऑर्डिनेटर चंदन कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सभी आशा कार्यकर्ता को डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के संचालन की विस्तृत जानकारी दिया. जिसमें उन्हें बताया गया कि अब आशा कार्यकर्ता अपने सभी कार्य को ऑनलाइन माध्यम से करेगी. एम-आशा ऐप के माध्यम से सर्वे करने के बाद लाभार्थी को ऑनलाइन जोड़ने का प्रक्रिया बताया. योग्य दंपति का पंजीकरण, गर्भवती महिला की देखभाल, शिशु स्वास्थ्य निगरानी सहित अन्य आवश्यक सेवा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने का तरीका भी सिखाया गया. चंदन कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को यह भी बताया गया कि गांव के सभी लोगों का आभा आईडी कैसे बनाया जाना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवा का लाभ आसानी से मिल सके. इसके अलावा, गांव भ्रमण के दौरान किये गये कार्य को ऐप में ऑनलाइन दर्ज करने का जानकारी दिया गया. डिजिटल पहल से स्वास्थ्य सेवा की पारदर्शिता और गुणवत्ता में सुधार होगा. अब लाभार्थियों का डाटा रियल टाइम में उपलब्ध रहेगा, जिससे योजना का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा. मौके पर कल्पना कुमारी, कुसुम कुमारी, उषा कुमारी सिन्हा, रूपा कुमारी, रंजना कुमारी, पूनम कुमारी, अभिलाषा कुमारी, रजनी कुमारी, विनीता देवी, सोनी कुमारी, सुलेखा कुमारी एवं उमा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.————————————————————————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










