64 लीटर देसी शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
64 लीटर देसी शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन महिला तस्करों को 64 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन महिला तस्करों को 64 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के पटेलपुर में छापेमारी के दौरान 15 लीटर देसी शराब के साथ पटेलपुर गांव के वार्ड नंबर 2 के निवासी पिंटू महतो की पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत किऊल नदी में छापेमारी के दौरान जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत कठोतिया वार्ड नंबर 10 निवासी भरत हेंब्रम की पत्नी बरकी बिसरा को 24 लीटर एवं उसी की गांव के निवासी महादेव मुर्मू की पत्नी शालगो हेंब्रम को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने के उपरांत मेडिकल जांच कर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन