महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 18 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले में दो जगह छापेमारी कर शराब के साथ एक महिला तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद पुलिस ने हलसी थाना क्षेत्र के सांड़माफ गांव से तीन लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले सरवन चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार किया. इधर, लखीसराय छोटी दुर्गा स्थान से 750 मिलीलीटर की आठ बोतल शराब के साथ बाइक पर सवार लखीसराय वार्ड संख्या 14 गोविंद बिगहा निवासी सुबोध मंडल के दो पुत्रों बाइक चालक विकास कुमार व सवार मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद पुलिस ने शराब के परिवहन में उपयोग में ले जा रहे बाइक को भी जब्त कर ली. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन