आंधी-तूफान के कारण अभी भी कई फीडर में बिजली नहीं

Updated:
विज्ञापन

पहले गुरुवार की संध्या व अब रविवार की अहले सुबह आंधी पानी के कारण अभी भी चानन, रामगढ़ चौक, हलसी प्रखंड के कई गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सका है.

विज्ञापन

लखीसराय. पहले गुरुवार की संध्या व अब रविवार की अहले सुबह आंधी पानी के कारण अभी भी चानन, रामगढ़ चौक, हलसी प्रखंड के कई गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सका है. इससे कई गांवो में अंधेरा छाया है. प्रभारी विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद प्रसाद ने बताया कि मननपुर फीडर का तीन-तीन इंसुलेटर जल जाने के कारण इस फीडर से कुछ गांव में ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी. वहीं औरे फीडर चालू कर दिया गया है. इससे नया बाजार में भी बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी है. नोनगढ़ फीडर को चालू कराया जा रहा है. जिससे रामगढ़ चौक प्रखंड के अधिकांश गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. उधर, हलसी के बलुआरा फीडर में भी गड़बड़ी है. इसे भी जल्द चालू करा दिया जायेगा. इससे हलसी प्रखंड के अनेकों गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन