हाईकोर्ट जज के पिता से ठगी का प्रयास करने वाला ठग गिरफ्तार

Updated at : 21 Feb 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
हाईकोर्ट जज के पिता से ठगी का प्रयास करने वाला ठग गिरफ्तार

हाईकोर्ट जज के पिता से ठगी का प्रयास करने वाला ठग गिरफ्तार

विज्ञापन

लखीसराय. एसपी अजय कुमार द्वारा गठित एसआइटी ने नवादा जिला से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी विगत कुछ दिनों से हलसी प्रखंड के किसानों को फोन कर स्वयं को प्रखंड कृषि सलाहकार बताते हुए रुपये की ठगी करने का काम कर रहा था. इसी क्रम में उसके द्वारा पहले हाइकोर्ट के जज को फोन कर परेशान करने के साथ ही उनके पिता को फोन कर ठगी करने का प्रयास किया. इस संबंध में लगातार शिकायत मिलने के उपरांत एसआइटी का गठन कर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी अजय कुमार ने बताया कि पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश के मोबाइल पर एक अनजान नंबर 6209718755 नंबर से विगत सात फरवरी को फोन कर एक व्यक्ति द्वारा उलूल-जुलूल प्रश्नों से परेशान किया जा रहा था. वहीं उसके अगले दिन न्यायाधीश के पिताजी को उसी मोबाइल नंबर से फोन कर अज्ञात व्यक्ति अपने आप को हलसी का प्रखंड कृषि सलाहकार अमित कुमार बताते हुए सुखाड़ का मुआवजा देने का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करने का प्रयास किया गया था. साथ ही विगत एक महीने में हलसी प्रखंड निवासी किसानों से कृषि सलाहकार बनकर साइबर अपराधियों द्वारा पैसों की ठगी की जा रही थी. जिसके संबंध में साइबर अपराध रिपोर्टिंग टोल फ्री नंबर 1930 के माध्यम से साइबर थाना लखीसराय को भी चार शिकायतें प्राप्त हुई. वहीं उक्त घटनाक्रम तथा हाईकोर्ट पटना के उप निबंधक सह वरीय सचिव अविनाश कुमार के आवेदन के आलोक में साइबर थाना कांड संख्या 8/25 दर्ज किया गया. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. जिसने तकनीकी अनुसंधान के साथ साथ मानवीय आसूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए नवादा जिला के टाउन थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान नालंदा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरीडीह निवासी भूषण सिंह के 32 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार उर्फ फोंटी के रूप में की गयी. जिसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि विगत तीन चार वर्षों से वह साइबर ठगी करते आ रहा है और इसके पूर्व में भी वह जेल जा चुका है. गिरफ्तार अपराधी के पास तीन मोबाइल, एक एटीएम, 23 हजार आठ सौ रुपये नगद राशि व एक वैगन आर कार बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि एसआइटी में साइबर डीएसपी के अलावा प्रशिक्षु डीएसपी आकाश किशोर, साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक अमित कुमार, विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, डीआईयू शाखा के एसआई कुमार गौरव, साइबर थाना के प्रोग्रामर रत्नेश कुमार, डीआईयू शाखा के सिपाही विभूति कुमार, पंकज कुमार, शिव शंभू कुमार, कृष्णा कुमार मंडल, सिपाही गौतम कुमार, सुनील कुमार, चालक रंजन कुमार, अनिल कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन