दो वारंटी व एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 7:18 PM

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र से दो वारंटी व एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा स्थानीय पुलिस ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र से दो वारंटी व एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. एएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मानुचक गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले स्व. विष्णु देव पासवान के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी रामचंद्र पासवान को तथा ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी रंजीत पासवान को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 214 /16 मारपीट मामले में उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है. इधर, पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र के खलिकपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले स्व. परमेश्वर महतो के पुत्र सोहन महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक सोहन महतो के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 04/26 मारपीट का मामला दर्ज है.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन