दो कांडों में फरार कुख्यात नक्सली गुड्डन कोड़ा गिरफ्तार
Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 9:27 PM
स्थानीय थाना पुलिस व एसटीएफ ने मंगलवार की देर रात एक नक्सली को गिरफ्तार किया है
पीरी बाजार पुलिस व एसटीएफ को मिली कामयाबी पीरीबाजार स्थानीय थाना पुलिस व एसटीएफ ने मंगलवार की देर रात एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली गुड्डन कोड़ा को धर दबोचा. गिरफ्तार नक्सली पर कुल दो नक्सली घटना में शामिल रहने का आरोप है. उसकी गिरफ्तारी के बा कागजी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पीरी बाजार के थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुड्डन कोड़ा के उसके ससुराल चानन थाना क्षेत्र के कछुआ में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और मंगलवार की देर रात जगदेव कोड़ा के पुत्र गुड्डन कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली गुड्डन कोड़ा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है. वह पीरी बाजार थाना में दर्ज कांड संख्या 138/19 के तहत घोघी क्षेत्र में चर्चित मदन सिंह अपहरण कांड में वह सीधे तौर पर शामिल बताया जा रहा है. वहीं कांड संख्या 141/19 में नक्सली श्याम कोड़ा के अपहरण और उसकी निर्मम हत्या के मामले में भी पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. वह कुख्यात नक्सली अर्जुन कोड़ा का भाई बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










