सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 9:30 PM

विज्ञापन

जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव स्थित मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव स्थित मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है. जिन्हें इलाज के लिए पहले सूर्यगढ़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार तीनों युवक पीरीबाजार थाना क्षेत्र के चौकरा अभयपुर गांव निवासी दिनेश शर्मा के 18 वर्ष से पुत्र गुलशन कुमार, मिठ्ठू चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार एवं 24 वर्षीय मो फैजान एक बाइक पर सवार होकर लखीसराय बाजार आ रहे थे. अरमा गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण खोने के कारण हादसे का शिकार हो गये. फिलहाल तीनों पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है व खतरे से बाहर बतायी जा रहे हैं.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन