जनहित से जुडे मामले में लापरवाही स्वीकार नहीं: एसडीएम
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा व पिपरिया प्रखंड में बुधवार को एसडीएम प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
विज्ञापन
-सूर्यगढ़ा एवं पिपरिया में प्रखंड स्तरीय योजनाओं को लेकर की गयी समीक्षा बैठक
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण नोटिस देने की बात कही
सूर्यगढ़ा
सूर्यगढ़ा व पिपरिया प्रखंड में बुधवार को एसडीएम प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों एवं जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. बुधवार की पूर्वाह्न सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक हुई. जिसमें प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप के अलावे एडीएसओ अतुल कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा, सीडीपीओ रीना कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आशीष कुमार, नगर परिषद सूर्यगढ़ा के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे. जबकि अपराह्न दो बजे से पिपरिया प्रखंड में रामचंद्रपुर गांव स्थित नव निर्मित में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में बैठक हुई. जिसमें बीडीओ रवि रंजन कुमार के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. बैठक के दौरान पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा. इस पर एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसडीएम ने बताया कि पूर्व बैठक के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति सामने आयी, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सराहना की और कार्य की गति बनाये रखने को कहा.वहीं, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है.. बैठक के अंत में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके.
———————————————————–प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










