एनएच 80 सूर्यगढ़ा रोड पर बाइक हुआ असंतुलित, युवक को मौत

Updated:
विज्ञापन
एनएच 80 सूर्यगढ़ा रोड पर बाइक हुआ असंतुलित, युवक को मौत

टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 80 सूर्यगढ़ा रोड स्थित गढ़ी विशनपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम आंधी तूफान में तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा

विज्ञापन

आंधी तूफान में तेज रफ्तार से युवक जा रहा था जमुई से उरैन

गढ़ी बिशनपुर चौक से आगे असंतुलित होकर बाइक से गिरने से घटी घटना

घटनास्थल पर ही गयी मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

लखीसराय

टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 80 सूर्यगढ़ा रोड स्थित गढ़ी विशनपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम आंधी तूफान में तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा. जिससे उसके सिर का संवेदनशील भाग फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को 27 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार अपनी बाइक से लखीसराय की और से अपने घर उरैन तेज रफ्तार से जा रहा था. इसी दौरान गढ़ी बिशनपुर चौक से आगे उसकी बाइक का चक्का मछली रखने वाला एक फोम पर चला गया. जिससे कि वह असंतुलित होकर बाइक लेकर गिर पड़ा. जिससे उसके सिर का खास हिस्सा फटने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तसल्ली के लिए उसे सदर अस्पताल ले गयी. जहां अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक बाइक सवार के परिजनों को सूचना दी. बताय गया कि मृतक के परिजन देर शाम सदर अस्पताल पहुंचे जिस कारण शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया. परिजनों के आवेदन पर अगली कार्रवाई की जायेगी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन