तेतरहाट पुलिस 30 लीटर देसी शराब किया बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 04 Apr 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
तेतरहाट पुलिस 30 लीटर देसी शराब किया बरामद, तस्कर फरार

प्रशासन के भनक मिलते ही शराब तस्कर फरार हो गया

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एसआई रमेश पासवान ने कारेलाल यादव के घर के पीछे से 30 लीटर देसी शराब बरामद किया लेकिन प्रशासन के भनक मिलते ही शराब तस्कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि प्रशासन द्वारा 30 लीटर देसी शराब बरामद किया गया एवं फरार तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर ली गयी है, जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. ——————————————————– चार पियक्कड़ गिरफ्तार लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ले से चार पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि इंगलिश मुहल्ला में से शहर के वार्ड संख्या 10 बड़ी पोखर निवासी अरविंद साव के पुत्र बुधन कुमार, वार्ड संख्या चार इंगलिश मुहल्ला से मो. उस्मान के पुत्र मो सरफराज, जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार निवासी महेश राम के पुत्र रॉकेट कुमार व इंगलिश मुहल्ले के ही मो. सहजाद के पुत्र मो राजा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. ——————————————- 15 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पीरीबाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कस्बा पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र मसूदन के पास बगीचा से पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घोसैठ पंचायत के सुअरकोल निवासी भोजन सोरेन के पुत्र विजय सोरेन को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन