किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 05 Sep 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सूर्यगढा़
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक द्वारा गांव की ही 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया. मामले को लेकर किशोरी की मां द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 259/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें गांव के ही शुकर सिंह के पुत्र साजन कुमार को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी अलीनगर गांव में दूध का फैट चलाता है. किशोरी 4 सितंबर 2024 की रात 8:00 बजे फैट पर दूध लाने गयी. जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढती हुई फैट पर पहुंची तो किशोरी को बगल के कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पाया. किशोरी ने अपनी मां को बताया कि साजन कुमार उसे बगल वाले कमरे में दूध देने की बात कह कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने अपनी मां को बताया कि पिछले एक सप्ताह से आरोपित उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म कर रहा है. तथा उसे धमकी दी जा रही है कि अगर कहीं कहोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे. जब किशोरी की मां ने बुधवार की देर शाम इसका विरोध किया तो आरोपित द्वारा उनके साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट किया गया.एफएसएल टीम ने की जांच
गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद लखीसराय से एफएसएल टीम को बुलाकर घटना की छानबीन की गयी. अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




