ePaper

पहल: जिले के सभी हाई-स्कूल में बच्चों के बीच टीबी जागरूकता अभियान

Updated at : 05 Dec 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: जिले के सभी हाई-स्कूल में बच्चों के बीच टीबी जागरूकता अभियान

टीबी बीमारी को वर्ष 2025 तक समुदाय से समाप्त करना सरकार का लक्ष्य है. इसके प्रति जिले में टीबी विभाग द्वारा हमेशा एक नयी पहल की शुरुआत की जाती है.

विज्ञापन

समुदाय को टीबी मुक्त बनाने में अभियान की होगी अहम भूमिका

वर्ष 2025 तक समुदाय को टीबी मुक्त बनाना सरकार का संकल्प

लखीसराय. टीबी बीमारी को वर्ष 2025 तक समुदाय से समाप्त करना सरकार का लक्ष्य है. इसके प्रति जिले में टीबी विभाग द्वारा हमेशा एक नयी पहल की शुरुआत की जाती है. इसी मुहिम के तहत जिले के सभी हाई-स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों के बीच सप्ताह में दो दिन टीबी जैसे संक्रामक बीमारी से बचाव एवं इलाज के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.जिला संचारी रोग-पदाधिकारी डॉ श्रीनिवाश शर्मा बताते हैं कि बच्चों के बीच टीबी जैसे संक्रामक बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान चलाने से समुदाय को इस बीमारी से बचाव कारण ही एक मात्र उद्देश्य है. डॉ शर्मा कहते हैं अगर बच्चे अपने स्कूल में टीबी जैसे बीमारी के बारे में जानेगें तो वो अपने घर में इस बात का जरुर चर्चा करेंगे. इसका फायदा ये होगा की जो लोग इस बीमारी के बारे में नहीं जानते है या किसी भ्रम या अफवाह के शिकार होंगे तो उनका ये भ्रम या अफवाह तो दूर होगा साथ ही वर्ष 2025 तक राज्य के साथ पंचायत को टीबी मुक्त करने में सबसे बड़ा सहायक सिद्द होगा.

टीबी संक्रामक बीमारी तो है पर लाइलाज नहीं

संचारी रोग-पदाधिकारी डॉ श्रीनिवाश शर्मा ने बताया कि जब किसी को टीबी होने का पता चलता है तो वो बहुत ही घबरा जाता है, पर उसे घबराने की जरूरत नहीं है बस इस बीमारी से निजात के लिए इलाज करवाने की जरूरत है. ये इलाज निःशुल्क उनके ही गांव में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर भी मिल रहा है. बस जरूरत है अपने बीमारी को छिपायें नहीं, उसका इलाज अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में करवायें.

ये लक्षण दिखें तो करायें टीबी जांच :

तीन माह या इससे अधिक समय से खांसी रहना, छाती में दर्द एवं कफ में खून आना कमजोरी व थका हुआ महसूस करना वजन का तेजी से कम होना, भूख नहीं लगना, ठंड लगना, बुखार का रहनारात को पसीना आना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन